{"_id":"594fe9e94f1c1b4d7b8b48e1","slug":"husband-and-wife-murderd","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोली में दंपती की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महोली में दंपती की चाकू से गोदकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रह रहे एक दंपती की शनिवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गले पर अंगुलियों के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चाकू से वार करने से पहले गला घोंटा गया होगा।
भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक ने तीन शादियां की थीं। घटना के पीछे की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच की बात कह रही है। उधर, खबर पाकर एसपी मृगेंद्र सिंह के साथ डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया था। एसपी ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी है।
मूल रूप से रामकोट के खटकरी निवासी बृजलाल उर्फ बिरजू (45) पुत्र परसादी अपनी तीसरी पत्नी बैजंती (40) व उसके दो बेटों अरुण व गगन के साथ महोली के जगन्नाथपुर गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रहता था।
विज्ञापन
बताते हैं कि अरुण मजदूरी करने दिल्ली चला गया था, जबकि शनिवार रात बिरजू व बैजंती व बेटा गगन सो रहे थे। इसी बीच रात को अज्ञात लोगों ने दंपती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक गले पर अंगुलियों के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चाकू से वार करने से पहले बदमाशों ने गला घोंट दिया होगा।
वहीं सुबह जब छोटा बेटा गगन उठा तो उसने माता-पिता को चारपाई पर ही खून से लथपथ हालत में मृत पाया। उसने भागकर गांव वालों को खबर दी। जानकारी होने पर एसपी मृगेंद्र सिंह, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ सदर, कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वायड व क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची और जांच की।
सूचना पर पैतृक गांव से बिरजू का भाई रामचंद भी पहुंच गया। उसने बताया कि बिरजू ने करीब दो साल पूर्व अपनी खटकरी स्थित सवा बीघा पैतृक जमीन करीब 12 लाख रुपये में बेची थी। जिसमें से उसे छह लाख रुपये मिले थे।
जगन्नाथपुर में चार बीघा जमीन लेकर वह घर बनाकर रहने लगा था। बेटे गगन ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि शनिवार शाम तीन लोग पिता से मिलने आए थे। उन लोगों ने पिता को कुछ रुपये भी दिए थे।
जिसके बाद वह चले गए थे। सुबह उसके पिता व मां की हत्या हो गई। मामले में भाई ने भूमि विवाद का हवाला देते हुए कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौपी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।