फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   having murdered the truck driver throw the body

ट्रक चालक की हत्या कर शव गाड़ी में फेंका

Fri, 07 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
having murdered the truck driver throw the body

रामकोट में धर्मकांटे के निकट गुरुवार देर रात एक ट्रक से चालक की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। ट्रक चालक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। सिर पर गहरे जख्म हैं। ट्रक के केबिन से एक खून से सनी हुई लोहे की लाड भी पुलिस ने बरामद की है, जिससे पुलिस हत्या का अंदेशा जता रही है।

विज्ञापन


इस मामले में ट्रक मालिक ने पहले ट्रक चलाने वाले एक युवक पर हत्या का केस दर्ज कराया है। हालांकि हत्या किस मकसद से की गई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले में जांच की बात कहकर आरोपी को तलाश रही है। बताते हैं कि ग्रामीणों ने सड़क पर लावारिस हालत में खड़े ट्रक की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला खुला।
विज्ञापन


खैराबाद के ग्राम अकबरपुर कलां निवासी सोहन लाल (55) ट्रक चालक था। वह मिश्रिख के ग्राम परसपुर निवासी अरुण कुमार त्रिपाठी उर्फ रिंकू के ट्रक पर ड्राइवर था। गुरुवार को वह ट्रक लेकर हरदोई गया था, जिसके बाद हरदोई से गेहूं लोड कर सीतापुर के लिए चल दिया। इसी बीच रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, देर रात रामकोट में धर्मकांटे के पास ट्रक को संदिग्ध हालत में खड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रक के केबिन में झांका, तो चालक की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि ट्रक चालक के सिर पर व शरीर के कई हिस्सों पर चोटों के निशान मिले हैं। ट्रक की केबिन से खून से सनी एक लोहे की राड भी बरामद हुई है। वहीं मामले की सूचना पाते ही ट्रक मालिक अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे।

उन्होंने मोनू नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। ट्रक स्वामी ने बताया कि तीन दिन पहले तक अरुण ही इस ट्रक को चलाता था। जिसके बाद सोहन लाल को चालक के तौर पर रख लिया था। इससे चिढ़े मोनू ने सोहन की हत्या कर दी। पुलिस अंदेशा जता रही है कि इसी लोहे की राड से ही ट्रक चालक की हत्या की गई है।


रामकोट थानाध्यक्ष नावेंद्र सिरोही ने बताया कि ट्रक मालिक की तहरीर पर मोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  पति के कत्ल की सूचना पाकर पत्नी श्यामपती अपनी दो पुत्रियों संगीता देवी व मीरा देवी के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी। रो-रोकर वह एक ही सवाल कर रही थी कि आखिर उसके पति ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed