{"_id":"6ad3d71e95d04db2d00faeee","slug":"cash-stolen-from-flour-mill-and-canteen-battery-cables-stolen-from-buses-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112191-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आटा चक्की व कैंटीन से नकदी, बसों में बैटरी की केबल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आटा चक्की व कैंटीन से नकदी, बसों में बैटरी की केबल चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। कादरीगेट थाने के पास बृहस्पतिवार रात चोरों ने आटा चक्की, कैंटीन से नकदी और तीन बसों में लगी बैटरी की केबल चोरी कर ली गईं। चक्की के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर की फोटो कैद हो गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोर कैंटीन से हजारों का सामान भी ले गए। पुलिस ने तीनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के मसेनी निवासी रामबाबू राठौर की कादरीगेट चौराहे पर आटा चक्की लगी है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर गुल्लक में रखे चार हजार रुपये पार कर दिए। चक्की के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन किशोर चोर रात डेढ़ से दो बजे के बीच चोरी करने जाते और आते दिख रहे हैं। पास में ही मंथन ठाकुर की पार्किंग में खड़ी तीन बसों की बैटरी केबलें भी चोरी हो गईं। बालाजीपुरम निवासी अमित सिंह भदौरिया की शराब ठेका के पास कैंटीन है। चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखे तीन हजार रुपये, सात डिब्बी सिगरेट, नमकीन के पैकेट समेत काफी सामान चोरी कर लिया। रामबाबू की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि चोरी करने वाले तीनों बाल अपचारी पकड़ लिए हैं। उनसे रुपये और सामान भी बरामद हो गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
तीन चोरियों में एक की ही लिखी प्राथमिकी
चोरी- एक: कादरीगेट थाना क्षेत्र के अमेठी जदीद निवासी मुकीम खां की खानपुर गड्ढा में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान से 28 सितंबर की रात चोरों ने शटर तोड़कर 30 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। जबकि घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर थानाध्यक्ष कपिल कुमार का आवास भी है।
विज्ञापन
चोरी- दो: चांदपुर के पातीनगला निवासी रामसेवक जाटव, पुत्र संजीव और भीमकुमार के मकानों में छह सितंबर की रात चोरों ने जेवर, रुपये, कीमती सामान समेत करीब 14 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। इस घटना में दोनों पुत्रों ने तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की।
चोरी- तीन: पांचाल घाट चौकी के पास पुरानी घटिया निवासी सर्वेश दीक्षित के घर ताले तोड़कर चोरों ने तीन सितंबर को चोरी कर ली थी। चोरों की फोटो मस्जिद में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने कई दिन बाद प्राथमिकी लिखी, मगर अभी तक खुलासा नहीं हो सका।