{"_id":"579e31b04f1c1b2c7d2b8b41","slug":"hand-grenade-exploded-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे ने खेत में फेंका हथगोला फटने से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे ने खेत में फेंका हथगोला फटने से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कलां इलाके के जिस दुघरा चौराहे के पास शनिवार रात तीन दुकानों से चोरी हुई है। उसी दुकानों में से एक होटल की दीवार पर हथगोला रखा मिला। होटल मालिक के बेटे ने अनजाने में उसे उठाकर खेत में फेंका तो हथगोला फट गया। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
दुघरा चौराहे के पास शनिवार रात कमलेश के होटल सहित तीन दुकानों में चोरी हो गई थी। सूत्र बताते हैं कि रविवार की शाम होटल मालिक का पुत्र अनुराग (12) होटल पर पहुंचा। यहां उसने दीवार पर एक हथगोला रखा देखा तो उसे अनजाने में उठाकर खेत में फेंक दिया, जिससे हथगोला दग गया। धमाके से वहां दहशत फैल गई। हालांकि उससे जान व माल नुकसान नहीं हुआ। एसओ यदुनंदन सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिली थी, लेकिन हथगोला फटने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन