फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Goldsmith shot dead

सर्राफ की गोली मार कर हत्या

Sun, 28 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 28 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Goldsmith shot dead
सीतापुर शहर के नमक मंडी में शनिवार देर रात एक सर्राफ की गोली लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने कारोबारी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मौके से एक देशी तमंचा, खोखा बरामद हुआ है। युवक ने गोली मार कर खुदकुशी की है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


बहराइच जिले के फत्तेपुरा निवासी संचित सोनी उर्फ भानू (25) करीब ढाई साल से शहर कोतवाली के होली नगर मोहल्ले में अपने ननिहाल में नाना बजरंग लाल सोनी के यहां रहता था। यहीं रहकर वह मंगलसूत्र व अंगूठी आदि बनाकर बेचता था। शनिवार देर रात करीब 11 बजे शहर के नमक मंडी में गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आननफानन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से 315 बोर तमंचा व एक खोखा बरामद किया है। भानू के चाचा का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि कल सुबह भानू अपने ननिहाल से निकला था। उसके बाद वह दोपहर तक घर नहीं पहुंचा। इस पर भानू के ननिहाल फोन मिलाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस पर ननिहाल वालों ने भानू के घर बहराइच खबर दी।

बताते हैं कि देर रात भानू के ननिहाल वालों को सूचना मिली कि उसकी गोली लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के चाचा नौरंग सोनी का कहना है कि भतीजे की गोली मारकर हत्या की गई है।

हत्या किसने की और क्यों की, यह जांच का विषय है। उसका कहना है कि हत्या की घटना को पुलिस आत्महत्या बता रही है। इंस्पेक्टर वीर सिंह का कहना है कि मृतक के मामा रवि की ओर से आत्महत्या करने की सूचना दी गई है। घटना आत्महत्या ही है। चाचा से भी बात हुई है। मौके से एक तमंचा व खोखा मिला है। मामले की जांच चल रही है।

अब कैसे चलेगी परिवार की जीविका
संचित सोनी के परिवार के सामने अब घर की जीविका चलाने की मुश्किल पैदा हो गई है। मृतक के चाचा ने बताया कि संचित के पिता की करीब 18 साल पहले मौत हो गई थी। तब संचित छोटा था।

वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। बड़ा होने पर वह अपनी मां मुन्नी व छोटी बहन आयुषी (20) का सहारा बन गया था। वह सीतापुर में कारोबार कर घर की जीविका चलाता था लेकिन उसकी मौत के बाद अब उसकी मां व बहन के सारे अरमान टूट गए।


अपने मामा से नाराज था संचित
पुलिस सूत्रों बताते हैं कि घटना आत्महत्या है या हत्या, यह जांच का विषय है, लेकिन मृतक अपने एक मामा से नाराज चल रहा था। उसकी नाराजगी क्या थी, इसकी भी जांच की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इसी नाराजगी के चलते संचित ने अपने मामा के मोबाइल पर एसएमएस भी किया था, जिसमें उसकी नाराजगी की जानकारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed