{"_id":"58c82f1c4f1c1b6a2d32a413","slug":"five-youth-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच युवकों ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में पांच युवकों ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार पांच युवकों की मौत हो गई। ये हादसे बिसवां व रामकोट थाना क्षेत्र में हुए। बिसवां में जहां दो बाइकों की भिड़ंत में मंगलवार को तीन युवकों की जान चली गई। ये लोग रिश्तेदारी में होली मिलकर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। वहीं रामकोट में सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों ही दुर्घटनाओं ने युवकाें ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
रामपुर कलां इलाके के बलसिंहपुर गांव निवासी सत्यपाल (23) पुत्र भैरवनाथ की बहन रेउसा बेदौरा गांव में ब्याही है। सोमवार को होली पर सत्यपाल अपने चचेरे भाई रामराज (22) पुत्र प्यारेलाल व अंकित (20) पुत्र विक्रम, अपने साथी सदरपुर के कैमहरा कलां निवासी अनुज (20) पुत्र रमेश, सदरपुर के नदिया गांव निवासी ऋषिराज (20) पुत्र कमलेश, यहीं के निवासी बबलू (22) पुत्र होशियारीलाल के साथ दो बाइकों पर सवार होकर बहन के यहां बेदौरा गया था।
विज्ञापन
बताते हैं कि वहां से ये लोग सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वापस जा रहे थे। जब ये लोग बिसवां इलाके में भोलागंज पुरैनी के पास पहुंचे, तभी किसी तरह दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इन लोगों को सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां सत्यपाल, अनुज कुमार व ऋषिराज को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य तीनों युवक को भर्ती किया गया। इन युवकों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंच गई थी।
वहीं रामकोट इलाके के सहरोई कालिकाबक्स गांव निवासी भानू (25) पुत्र अवधेश व गांव का ही अरविंद (20) पुत्र रामचंद्र सोमवार की देर शाम शहर से रंग खेलकर अपने घर बाइक से जा रहे थे।
जब ये कचनार पुलिस चौकी क्षेत्र में भटपुरवा के पास पहुंचे, तभी सामने से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में भानू व उसका साथी युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने भानू को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते समय अरविंद की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल कराई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।