{"_id":"57ab66864f1c1bee07ee46a1","slug":"firing-in-awas-vikas-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास कॉलोनी में फायरिंग से मचा हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास विकास कॉलोनी में फायरिंग से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कॉलोनी के ए-ब्लॉक में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी मोबाइल कंपनी के सर्विलांस मैनेजर सोमनाथ पांडेय के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
तीन राउंड फायर करने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। इस दौरान दहशत के चलते लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
शहर कोतवाली इलाके में आवास विकास कॉलोनी के ए ब्लॉक में उन्नाव जिले के शुक्लागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी सोमनाथ पांडेय पुत्र प्रमोद किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। सोमनाथ एक निजी मोबाइल कंपनी में सर्विलांस मैनेजर हैं।
विज्ञापन
बताते हैं मंगलवार रात करीब 10 बजे बाइक पर सवार दो बदमाश उनके आवास के पास जा पहुंचे। हमलावरों ने सोमनाथ के आवास को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड फायरिंग से वहां दहशत फैल गई। फायरिंग होने पर लोग अपने घरों में दुबक गए। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। मैनेजर की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि मैनेजर के आवास के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। तहरीर आने पर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।