{"_id":"6b00a6a127574c9f19058e9e","slug":"youth-on-motorcycle-dies-after-being-hit-by-a-tractor-driver-flees-badaun-news-c-123-1-ba11032-178141-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक भागा
Sat, 21 Nov 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक समीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर के गांव घिटौरा निवासी समीर (22) पुत्र पप्पू शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाइक से अपने गांव से कादरचौक स्थित चाचा के घर बाइक से अपने गांव के एक साथी सोहिल के साथ जा रहा था। वह कादरचौक ब्लॉक के गेट के पास पंचायत घर के सामने पहुंचा, तभी बदायूं रोड की ओर से ईंट बनाने वाली मशीन लेकर कादरगंज रोड की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कादरचौक सीएचसी लेकर जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। सोहिल का भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।