{"_id":"59e4e9fe4f1c1b68678b62a5","slug":"fierce-firing-in-two-sides-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में जमकर फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में जमकर फायरिंग, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में चुंगी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सोमवार को दो पक्षों में के बाद फायरिंग शुरू हो गई। आठ राउंड हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि युवक को घेरकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस दोनों तरफ से फायरिंग की बात कह रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनाथ निवासी रामजी दीक्षित (40) सोमवार को अपने मित्र मोहल्ले के ही धीरज व अंकित के साथ बाइक से एक अन्य मित्र किशलय शुक्ला से मिलने हेमपुरवा जा रहा था। हेमपुरवा पांडेय नगर में वहीं के निवासी सच्चिदानंद मिश्रा, अच्चुदानंद मिश्रा व कृष्णानंद मिश्रा ने अपने मित्रों के साथ उनकू बाइक रोक ली। सच्चिदानंद मिश्रा ने बाइक के हार्न बजाने का विरोध जताया।
विज्ञापन
इसे लेकर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर मारपीट व फायरिंग होने लगी। अवैध असलहों से करीब 8 राउंड फायर किए गए। इस दौरान रामजी दीक्षित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके घायल होते ही विवाद कर रहे लोग भाग हो गए। स्थानीय नागरिकों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
घायल ने पुलिस को बताया कि हेमपुरवा निवासी सच्चिदानंद मिश्रा, अच्चुदानंद मिश्रा व कृष्णानंद मिश्रा ने उसे बेवजह रोका और उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह से उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने हेमपुरवा निवासी सच्चिदानंद मिश्रा आदि के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। उधर सच्चिदानन्द मिश्रा पक्ष ने रामजी दीक्षित आदि पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाते हुए, शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद होना और दोनों पक्षों से फायरिंग होने की बात कह रही है। यह पूरी घटना चुंगी पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर हुई है। इसके बावजूद पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने मौके से कोई असलहा भी बरामद नहीं किया है। हेमपुरवा पांडेय नगर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। इस दौरान फायरिंग भी की गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।