फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father shot in Tilak ceremony, two injured

बेटे के तिलक समारोह में पिता को मारी गोली, दो जख्मी

Wed, 03 May 2017 12:34 AM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Wed, 03 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Father shot in Tilak ceremony, two injured
firing
पिसावां थाना इलाके में रविवार रात को बेटे के तिलक समारोह में एक पिता को विरोध करना महंगा पड़ा। उसने समारोह में गांव के ही एक युवक को फायरिंग करने से मना किया था। इससे नाराज युवक ने उन पर तमंचा तानकर फायर झोंक दिया। गोली लगने से पिता समेत दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


आनन-फानन परिवारीजन दोनों घायलों को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। उधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकला। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पिसावां थाना इलाके के दुबावां निवासी हरगोविंद के बेटे बहोरन का रविवार को तिलक समारोह था। रात्रि को तिलक समारोह चल रहा था। इसी बीच गांव का ही लालाराम उर्फ तनक्के पुत्र चेतराम तमंचे से फायर करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बहोरन के पिता हरगोविंद ने इसका विरोध किया। इससे नाराज लाला राम उर्फ तनक्के ने हरगोविंद पर सीधे असलहा तान दिया और दो फायर झोंक दिए। इस हमले में हरगोविंद व वगेसुर पुत्र भोज पाल गोली लगने से घायल हो गए। यह देख समारोह में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में परिवारीजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed