फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   farmer cummit sucide

परेशान किसान ने दी जान

Mon, 20 Jul 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 20 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों का कहना है कि कर्ज लेने वाले उसके पिता की तीन माह पूर्व मौत हो चुकी है। विगत माह बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। उसका मुआवजा भी नहीं मिला।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी से गुजर रहा किसान कर्ज का नोटिस मिलने के बाद परेशान हो गया। इसके चलते फांसी लगाकर जान दे दी।
महोली क्षेत्र में ग्राम उमरिया चतुरैया निवासी संतोष सिंह (45) खेती करता था।

रविवार शाम वह गांव के बाहर जाने के बाद काफी देर तक नहीं लौटा। देर शाम परिवारीजन उसे तलाशने निकले तो संतोष का शव गांव के बाहर एक पेड़ से बंधा लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा था।
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक संतोष सिंह ने आत्महत्या की है। भाई किशन सिंह ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उनके पिता रघुवीर सिंह ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा परसेहरा ढखिया से कर्ज पर ट्रैक्टर लिया था। तीन माह पूर्व रघुवीर सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार माह पूर्व हुई बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की सारी फसल चौपट हो गई। उसका मुआवजा नहीं मिला। आर्थिक रूप से तंगी की हालात में पिछले दिनों बैक से कर्ज वसूली का नोटिस आ गया।

कर्ज के 81501 रुपये जमा करने को लेकर संतोष परेशान था क्योंकि बैंक से कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही थी। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed