फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali bus catches fire at chaila chowk on hajipur muzaffarpur NH passengers safe Vaishali News

बिहार: चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Thu, 22 Oct 2026 12:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 12:54 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के चैला चौक के पास गुरुवार को मुजफ्फरपुर से हाजीपुर जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। इंजन से धुआं निकलने के बाद आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Bihar vaishali bus catches fire at chaila chowk on hajipur muzaffarpur NH passengers safe Vaishali News
बस से निकलता हुआ धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सदर थाना क्षेत्र के व्यस्त चैला चौक के पास मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर आ रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, चालक और खलासी की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

इंजन से निकलने लगा धुआं, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी बस मुजफ्फरपुर से यात्रियों को लेकर हाजीपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सदर थाना क्षेत्र के चैला चौक के पास पहुंची, उसके इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन

बस से धुआं उठता देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक और खलासी ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और आनन-फानन में सभी यात्रियों को नीचे उतारा। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने पहुंचे स्थानीय लोग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बस में आग लगने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। कुछ लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि बस के पास जाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात को दूसरे रास्तों से निकालने की व्यवस्था शुरू की, ताकि किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया आग पर काबू

बस में आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था।
आग लगने की घटना के कारण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई बस को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात फिर से सुचारू हो सका।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस बस मालिक और चालक से भी पूछताछ कर रही है, ताकि आग लगने की वजह स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed