फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Couple died in accident, two daughters injured

बेकाबू वाहन ने दंपती को रौंदा, दो बेटियां जख्मी

Fri, 03 May 2019 11:37 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Fri, 03 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
दो बेटियों के साथ बाइक से जा रहे दंपती को एक तेज रफ्तार वाहन ने बिसवां मार्ग पर रौंद दिया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बेटियां जख्मी हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन


रामकोट इलाके के रामपुर टिकवापारा निवासी गुरबख्श (40) अपनी पत्नी चंपा उर्फ मंजू (35), बेटी निशा (12) व गुड़िया (छह माह) के साथ शुक्रवार को बाइक से बिसवां की ओर जा रहे थे। जब बाइक सवार खैराबाद इलाके में बिसवां मार्ग पर बेनीपुर सिपाह गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


हादसे में गुरबक्स व उनकी पत्नी मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बेटियां घायल हो गईं। हादसे के बाद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आननफानन में घायल बालिकाओं को जिला अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। खबर पाकर मृतक दंपती के परिवार वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, मौत
इमलिया सुल्तानपुर। बाइक से स्कूल पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक को शुक्रवार सुबह ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला।

रामकोट इलाके के श्रीनगर कॉलोनी खूबपुर निवासी राकेश चंद्र दीक्षित (58) पेशे से शिक्षक थे। वह एलिया ब्लॉक के खगेशियामऊ जूनियर हाईस्कूल में तैनात थे। शुक्रवार को वह बाइक से स्कूल जा रहे थे।


सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह रामकोट इलाके में हाइवे पर खगेशियामऊ के पास डिवाइडर के कट से मुड़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed