{"_id":"23330dcdc91c771d4c84d204b62b910d","slug":"child-raped-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम संग किशोर ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम संग किशोर ने किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली गांव के ही एक किशोर ने मासूम बालिका के साथ रेप किया। घटना के बाद बच्ची ने घर जाकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिवारीजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
महोली के एक गांव की आठ साल की बालिका सरकारी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। इसी स्कूल में बालिका के पड़ोस में रहने वाला गांव का किशोर (13) भी कक्षा चार में पढ़ता है। मंगलवार को बालिका स्कूल नहीं गई थी।
विज्ञापन
किशोर भी नहीं गया था। बालिका के परिवारीजन का आरोप है कि वह बालिका को बुलाकर गांव के बाहर गन्ने के एक खेत में ले गया, जहां उसने दुराचार किया। घटना के बाद बालिका ने घर पहुंच कर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
जिसके बाद घर वालों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा। साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अशोक पांडेय का कहना है कि दोनों नाबालिग हैं। आरोपी को पकड़ लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।