{"_id":"57c084134f1c1bf707d4efe7","slug":"child-died-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : अमर उजाला
मछरेहटा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक बच्ची की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप टीकाकरण के बाद उसकी हालत बिगड़ी और कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। परिवार ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर टीकाकरण टीम में शामिल एएनएम, आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मछरेहटा के ग्राम मथुरा पुरवा निवासी भानू की पुत्री शिवांशी (4 माह) को बुधवार को टेंटावाइलेंट वैक्सीन लगाई गई थी। वैक्सीन लगाने के बाद देर रात बच्ची की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि स्वास्थ्य टीम ने गलत वैक्सीन लगा दी। जिसकी वजह से बच्ची की मौत हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने मछरेहटा थाना में क्षेत्र की एएनएम श्रद्धा तिवारी, आंगननबाड़ी कार्यकर्त्री रामगुनी व आशा बहू चंदरकली के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र सरोज ने बताया की परिवार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच को भेजा वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच में पारदर्शिता बरतने के लिए वैक्सीन को जांच के लिए भेजा गया है। वैक्सीन की जांच होने व उसकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
वैक्सीन से नहीं हुई मौत
बच्ची की मौत टीकाकरण की वैक्सीन से नहीं हुई है। उस वैक्सीन से तीन बच्चों का टीकाकरण किया गया था। दो अन्य बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बच्ची की मौत वैक्सीन की वजह से न होने की पुष्टि हुई है।
डा.ॅ हरगोविंद सिंह, सीएमओ