फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   child died due to shock of current

करंट से बालक की मौत

Mon, 27 Jun 2016 12:08 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 27 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
child died due to shock of current
बिजली - फोटो : अमर उजाला

सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र में बिजली का काम करते समय एक प्राइवेट कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी का निवासी है।

विज्ञापन


सिधौली के सरसौली निवासी जमील का परिवार शनिवार रात आंगन में सो रहा था। आंगन में ही पंखा भी चल रहा था। बताते हैं कि पंखे में आया तार एक स्थान पर कटा हुआ था। रात के समय अचानक जमील का पुत्र मतीन (13) तार से चिपक गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने देखा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार के सदस्य उसे लेकर जब अस्पताल भागे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम लोखिंदापुर निवासी भगवानदीन (35) बिजली का काम करने के लिए सीतापुर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गाजीपुर जिले का ठेकेदार वीरेंद्र सिंह लेकर सीतापुर आया था। यहां पर वह बिजवार के निकट बिजली का काम कर रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed