{"_id":"6af84478559c3e02220a88dd","slug":"brothers-clash-over-property-division-in-sitapur-elder-brother-shoots-younger-brother-hospitalized-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: संपत्ति बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: संपत्ति बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली; अस्पताल में भर्ती
Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
सार
सीतापुर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच हुए हिंसक संघर्ष ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी बड़े भाई की तलाश जारी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घायल अभय प्रताप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में संपत्ति बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच चल रहा विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। बड़े भाई ने देसी असलहे से छोटे पर गोली चला दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मछरेहटा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना मछरेहटा थाना क्षेत्र के राठौरपुर गांव की है। गांव निवासी अभय प्रताप सिंह का अपने बड़े भाई सुनील सिंह से संपत्ति में हिस्से को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर सुनील सिंह ने अभय प्रताप सिंह को निशाना बनाकर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली लगने से अभय लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
