फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bomb attack on the school, panic

स्कूल पर बमों से हमला, दहशत

Mon, 04 Jan 2016 11:08 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
हालांकि हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पा रहा है। स्कूल प्रबंधक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महोली कोतवाली इलाके के नेरी निवासी अतुल त्रिवेदी का स्टेशन रोड पर उर्मिला बाल शिक्षा निकेतन के नाम से स्कूल है। स्कूल की ही बिल्डिंग में दो मंजिले पर कम्प्यूटर कक्ष बना है। सोमवार की दोपहर कम्प्यूटर कक्ष को निशाना बना कर दबंगों ने ताबड़तोड़ तीन देशी बम फेंक दिए।
विज्ञापन


बताते हैं कि एक देशी बम शीशा तोड़ कर खिड़की के अंदर गिरा। लेकिन वह नहीं फटा। इसके अलावा दो अन्य देशी बम छज्जे व दीवार में लगकर तेज धमाके के साथ फटे। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर घटना अंजाम देने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्कूल प्रबंधक अतुल त्रिवेदी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय का कहना है कि किसी ने सुतली बम फेंका था। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed