फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: दोस्त की फर्जी आईडी बना 75 हजार रुपये की ठगी

Fri, 28 Aug 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने विदेश में रह रहे दोस्त के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर युवक के साथ ठगी को अंजाम दिया। गांव चंदाखेड़ी निवासी रवि कुमार ने बताया कि ठग ने दोस्त के नाम से 75 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चंदाखेड़ी निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को उसके पास विदेश में रह रहे दोस्त साहिबजीत भुल्लर के नाम से सोशल मीडिया पर संदेश आया। आरोपी ने साहिबजीत भुल्लर के नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। संदेश भेजने वाले ने खुद को परेशानी में बताते हुए तत्काल पैसों की जरूरत होने की बात कही।
विज्ञापन

दोस्त का नाम और पहचान देखकर उसने संदेश पर विश्वास हो गया। दोस्त की मदद करने के इरादे से उसने आरोपी द्वारा बताए गए अकाउंट में 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद उन्होंने दोस्त साहिबजीत से संपर्क कर बातचीत की तो उसे पता चला कि उसने किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रवि को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की ली गई है। पुलिस अब रकम जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाने के साथ फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिये आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed