फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth attacked with a sharp-edged weapon while standing outside his home; injured

Ghaziabad News: घर के बाहर खड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a sharp-edged weapon while standing outside his home; injured
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव चितौली निवासी योगेंद्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर के बाहर धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल करने का आरोप लगाया है। बचाव करने आए दो व्यक्तियों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। पुलिस ने युवक की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

योगेंद्र ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी कार में सवार होकर बुलंदशहर से अपने गांव पहुंचा था। उसने कार घर के बाहर खड़ी की। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही दीपू, हिमांशु व मार्टिन व एक अज्ञात युवक ने उसके ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच विजय व आशीष ने उसे आरोपियों से बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की और घायल कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। इसके बाद उनके परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर मामले में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि युवक की तहरीर पर दीपू, हिमांशु, मार्टिन व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed