फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck hits motorcycle; mother dies in accident, son and daughter-in-law injured.

Delhi NCR News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मां की मौत, बेटा-बहू घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी को चेकअप के लिए ले जा रहे थे, तभी हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। खंडेवला गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और बहू घायल हो गए। मृत महिला के बेटे जगप्रवेश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ पटौदी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
मृतका की पहचान पटौदी के गुढ़ाणा गांव निवासी रेखा (50) के रूप में हुई है। जगप्रवेश ने बताया कि वे बृहस्पतिवार सुबह बाइक से गर्भवती पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहे थे। मां भी उनके साथ थी। सुबह 9 बजे जाटौली गांव के पास कुलाना-पटौदी रोड पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed