{"_id":"58e293554f1c1b72735b492c","slug":"bdc-member-house-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य के घर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी सदस्य के घर डकैती
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में रविवार की रात सशस्त्र डकैतों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर धावा बोला। यहां पर चौकीदार को बंधक बनाकर डकैत नकदी, बर्तन, कारतूस समेत तीन लाख के माल लूट ले गए। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के रोजहा निवासी जय प्रकाश सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य सदस्य हैं। उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूर्णागिरी में भी आवास बना रखा है। जहां पर परिवार के साथ रहते हैं। गांव के घर की रखवाली के लिए गांव के कैलाश को चौकीदारी के लिए रखा था।
रविवार की रात कैलाश घर के बाहर सो रहा था। आधी रात के वक्त करीब आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया। इससे पहले कि चौकीदार को भनक लगती, डकैतों ने उसकी कनपटी पर असलहा रखकर उसे कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जिसके बाद धमकाते हुए, मुख्य गेट पर पड़े ताले की चाभी ले ली। जिसके बाद गेट का ताला खोलकर डकैत अंदर पहुंचे। यहां पर डकैतों ने पांच कमरों के ताले तोड़ डाले, जिसके कमरों में रखे बर्तन, 10 हजार रुपये की नकदी, सोने की झुमकी, 12 बोर बंदूक की 60 कारतूस लूट ली।
माल हाथ में आने के बाद डकैत चौकीदार को कमरे में बंदकर शोर न मचाने की धमकी देते हुए, माल समेत मौके से फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद जब चौकीदार ने शोर मचाया, तब गांव के लोगों की नींद खुली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरा खोलकर चौकीदार को बाहर निकाला।
घटना के संबंध में गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि डकैत करीब 3 लाख रुपये का माल लूट ले गए हैं। थानाध्यक्ष इकबाल हैदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।