{"_id":"572f7eb34f1c1b0d5f5ccfcc","slug":"animal-smugglers-try-to-crush-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश तस्करों ने की पुलिस को रौंदने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंश तस्करों ने की पुलिस को रौंदने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग से घबराए गोवंश तस्करों ने भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस बल ने घेराबंदी कर गोवंश लदे ट्रक को झरेखापुर पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रक पर लदे 18 गोवंश बरामद किए। पकड़े गए लोगों में से एक मुजफ्फरनगर व तीन सीतापुर के हैं। ट्रक में गोवंश को बड़ी क्रूरता के साथ रखा गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
हरगांव एसओ बलवीर सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम मुखबिर से गोवंश तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने क्षेत्र के पिपरा रेल क्रॉसिंग के पास नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसओ के मुताबिक जैसे ही गोवंश से भरा ट्रक बैरीकेडिंग के करीब पहुंचा तो घबराए ट्रक चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की लेकिन टीम ने बचाव करते हुए तस्करों के वाहन का पीछा कर लिया। एसओ ने बताया कि ट्रक को झरेखापुर के पास पकड़ लिया गया।
उसमें से 18 गोवंश बरामद हुए। पुलिस टीम ने चार पशु तस्करों को भी दबोचा है। पकड़े गए लोगों की पहचान मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी जहीर, खैराबाद के तुर्कपट्टी निवासी छोटे, महमूदाबाद क्षेत्र के लुधौरा वाजिद गांव निवासी नजमुल व उस्मान बताए हैं।