{"_id":"175235120de7c73a1e8702daff7da702","slug":"acid-threw-on-sleepig-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे युवक पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे युवक पर फेंका तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर में शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। इससे युवक का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर कस्बा निवासी अरुण शुक्ला (22) शुक्रवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आधी रात के समय किसी ने उस पर तेजाब डाल दिया। अरुण की चीख सुनते ही परिवार के सदस्यों की नींद खुल र्गई और वे दौड़कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। तब तक अरुण का चेहरा बुरी तरह से झुलस चुका था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अरुण की न तो किसी से कोई दुश्मनी है और न ही मनमुटाव है।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल में भर्ती अरुण का कहना है कि जब तेजाब उसके चेहरे पर डाला गया, उस वक्त वह गहरी नींद में था, अचानक चेहरे पर जलन होने से उसकी नींद खुली। इस वक्त कुछ लोगों की भागने की आहट उसे जरूर सुनाई दी।
चेहरे पर जलन इस कदर थी कि वह आंख नहीं खोल सका। उधर, कस्बे के नागरिकों का कहना है कि उनके कस्बे में इस तरह की यह पहली घटना है। थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।