{"_id":"573b4e504f1c1b5b26ac77e1","slug":"accused-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती दौड़ में जालसाज को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती दौड़ में जालसाज को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय 11वीं वाहिनी पीएसी प्रांगण में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती दौड़ में 20 हजार रुपये लेकर अपने दोस्त के लिए दौड़ने पहुंचे एक जालसाज को अफसरों ने पकड़ लिया। भर्ती करने वाली टीम के लोगों ने पकड़े गए जालसाज को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
11वीं वाहिनी पीएसी प्रांगण में इन दिनों पुलिस आरक्षी के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती को लेकर इस समय दौड़ कराई जा रही है। मंगलवार को इसी दौड़ में फिरोजाबाद के मातसेना थाना क्षेत्र के आगा जी कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र रामबक्स को भी शामिल होना था, लेकिन भूपेंद्र के बजाय उसके स्थान पर आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कोटापुर निवासी अजय सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह दौड़ने लगा।
विज्ञापन
बताते हैं कि आरोपी ने दौड़ भी पूरी कर ली थी, लेकिन इस बीच भर्ती कर रही टीम को कुछ संदेह हुआ। उसकी गहनता से जांच की गई तो वह फर्जी निकला। अजय को टीम ने कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि अजय खुद अपनी भर्ती के लिए कानपुर में 13 मई को हुई दौड़ पास कर चुका है और अब वह अपने दोस्त भूपेंद्र के लिए 20 हजार रुपये लेकर दौड़ने आया था। मामले में भर्ती दल में शामिल सीओ सुरेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विनय गौतम ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।