फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नगर में निकला असद का जुलूस

नगर में निकला असद का जुलूस

Mon, 16 Oct 2017 11:14 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
नगर में निकला असद का जुलूस

विज्ञापन
‘जालिमों का इस्लाम से कोई नाता नही’

महमूदाबाद (सीतापुर)। दरगाह हजरत अब्बास में बनी हासिम का प्रोग्राम पूरी अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मजलिस को खेताब करते हुए मौलाना फैज अब्बास बहराइची ने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी दुनिया की सबसे अजीम कुर्बानी है। इमाम हुसैन ने जालिम के सामने सिर झुकाना नहीं पसंद किया। इस्लाम को बचाने के लिए यजीदी फौज से हक के लिए लड़कर इंसानियत को बचाया था।

उन्होंने कहा अपने नाना मोहम्मदे मुस्तफा के दीन के परचम को बुलंद कर तीन दिन तक तपते रेगिस्तान जैसी जमीन पर भूखे-प्यासे रहकर भी अपने इमान पर डटे रहे। यजीदी फौज ने जुल्म की इंतिहा कर दी और छोटे-छोटे बच्चें को शहीद कर दिया। आज दुनिया में जो लोग इंसानों पर दहशत गर्दी कर रहे हैं, यही यजीद के आतंकी समूह के बचे हुए जालिम इंसान हैं।
विज्ञापन


उनका इस्लाम से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। इस्लाम तो अमन का पैगाम देता है। मजलिस के बाद कैसर नवाब जौनपुरी ने बनी हासिम की सहादत पढना शुरू की और ताबूत निकलना शुरू हुए। इस मंजर को देख सोगवारे हुसैनी की आंखों से आंसू निकल पड़े। शहीदों के ताबूतों को बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग उठाकर कंधे पर रखकर चल रहे थे। ताबूत के बाद छोटे-छोटे बच्चे बनी असद का काफिला लेकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मंजर देखकर वहां मौजूद महिलाएं भी रोने लगी और अपनी नम आखों ने इमाम हुसैन को पुरसा दिया। जुलूस के पीछे 18 बच्चे हजरत अब्बास के अलम को उठाए चल रहे थे। मजलिस से पहले आमिर वारसी, सज्जाद अली ने अपने कलाम पढ़े। प्रोग्राम में मौलाना सज्जाद हुसैन, पप्पू रिजवी, हसन बाबू, आदिल, फजल अब्बास, शकील जैदी, खुर्शीद जैदी, अनवर हुसैन, शेख अनवार हुसैन, अरसद, जीमल, मो. हैदर, सब्बर रिजवी, सफदर हुसैन, आरिफ हुसैन, हैदर अब्बास, सोगवारे हुसैनी मौजूद थे।


अंजुमन हैदरी, अंजुमन सज्जादिया, अंजुमन अब्बासिया नौहाख्वानी व सीनीजनीं करते हुए दरगाह हजरत अब्बास के रौजे के अंदर पहुंची। रौजे से या हुसैन, या अब्बास के नारों के साथ प्रोग्राम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed