फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   युवक की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया

युवक की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया

Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाया
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को कुछ लोगों ने बकरी चराने निकले युवक की हत्या कर दी। सोमवार की सुबह युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। वारदात के दौरान युवक के नाजुक अंग भी जख्मी किए हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें एक नामजद हैं और कई अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कठवा निवासी गोपाल रावत का पुत्र अरविंद उर्फ देवा(18) रविवार को बकरियां चराने के लिए गांव से बाहर खेतों की तरफ गया था। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। देर रात तक युवक के घर वापस न आने पर परिवार के सदस्य चिंतित हो उठे और उसे तलाशने लगे। देर रात तक परिवार के सदस्य युवक की खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह परिवारीजन एक बार फिर से युवक की तलाश में निकल पड़े। इसी बीच कठवा व बैसुआपुर के बीच पडने वाले बरसाती नाले के करीब नीम के पेड़ पर युवक का शव फांसी लगा मिला। उसके गले में गमछे का फंदा कसा हुआ था। जबकि उसकी नेकर खून से सनी हुई थी। परिवार के सदस्यों ने घटना को हत्या बताया है। परिवार ने क्षेत्र के रानीपुरवा निवासी मुन्नी लाल रावत आदि पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि जिस दौरान अरविंद बकरियां चराने निकला। उसी दौरान मुन्नीलाल ने अपने कई साथियों की मदद से अरविंद को दबोच लिया। जिसके बाद गला घोंटकर व नाजुक अंगों पर प्रहार कर अरविंद की हत्या कर दी। हत्यारों ने वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर रानीपुरवा निवासी मुन्नीलाल व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार ने घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है। घटना के बाद से मुन्नी लाल रावत फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुन्नी लाल ही बकरियां लेकर घर आया था
अरविंद के पिता गोपाल रावत ने बताया कि सोमवार की देर बकरियों को घर छोड़ने रानीपुरवा निवासी मुन्नीलाल ही आया था। उस दौरान उससे काफी पूछा गया कि अरविंद कहां पर है, तब वह ेकोई जवाब नहीं दे पाया। बकरियां छोड़ने के बाद वह चुपचाप घर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed