फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

Fri, 12 Apr 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अलीजान पुरवा मजरा सुरजनपुर निवासी संगीता (25) पत्नी विमलेश कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के डडियामऊ गांव से आए मृतका के पिता संकटा प्रसाद ने बताया कि पुत्री की करीब एक साल पूर्व शादी की थी।
विज्ञापन


बुधवार को मायके में मुंडन था। वहां से गुरुवार को संगीता व उसका पति अपने घर आ गए थे। यहां उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने पुत्री के पति विमलेश कुमार, ससुर अवध राम, मिल्की राम, सास सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यह लोग कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को मार दिया गया। सीओ उदय प्रताप सिंह व एसओ ओपी राय ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed