{"_id":"6a8efdb393b33ab56e0feb20","slug":"employee-on-duty-at-power-station-attacked-with-the-butt-of-a-country-made-pistol-injured-meerut-news-c-72-1-mct1011-158377-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजलीघर में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी पर तमंचे की बट से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजलीघर में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी पर तमंचे की बट से हमला, घायल
विज्ञापन
-पीड़ित की तहरीर पर तीन हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी बिजलीघर में रात की ड्यूटी कर रहे कर्मचारी कलंजीर निवासी अखिल पर तीन युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कर्मचारी के सिर पर तमंचे की बट से वार किया। मारपीट में उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया और सिर व शरीर में गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बौना उर्फ निशांत निगम, प्रिंस उर्फ बिट्टू और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
कलंजरी गांव निवासी अखिल ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 20 अगस्त की रात वेदव्यासपुरी स्थित बिजलीघर में ड्यूटी कर रहा था। रात करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि 15 मिनट रुक, आज तेरा काम तमाम कर देंगे। पीड़ित के अनुसार कुछ देर बाद बौना उर्फ निशांत निगम, प्रिंस उर्फ बिट्टू और एक अन्य युवक वहां पहुंच गए।
आरोप है कि तीनों ने पीड़ित पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसी दौरान निशांत ने उसके सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया। हमले में पीड़ित चोट लगने से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने के लिए एक टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --