फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Snatcher caught after scanning footage from 100 cameras

Delhi News: 100 कैमरों की फुटेज खंगालकर झपटमार को पकड़ा

Wed, 26 Aug 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Snatcher caught after scanning footage from 100 cameras
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने झपटमारी के मामले में नेपाल निवासी विकास गुरुंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 30 किलोमीटर तक उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया। 16 दिन की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की स्कूटी, सोने का पेंडेंट, चांदी की एक जोड़ी पायल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से झपटमारी, चोरी और सामान गुम होने के पांच मामले सुलझे हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के मुताबिक, तीन अगस्त को सरोजिनी नगर थाने में झपटमारी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जोड़कर आरोपी के आने-जाने का रास्ता तैयार किया। इसके बाद करीब 30 किलोमीटर के रास्ते पर जाकर फुटेज में दिखाई दे रही गतिविधियों का सत्यापन किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसने मुनिरका में एक व्यक्ति के पास खड़ी स्कूटी चुरा ली थी। स्कूटी की चाबी उसमें लगी थी। इसके बाद वह स्कूटी से झपटमारी करने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed