{"_id":"6a8efe5ce40407913c08ee63","slug":"mother-slashed-her-innocent-sons-neck-with-a-blade-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78452-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मां ने मासूम बेटे की गर्दन पर ब्लेड से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मां ने मासूम बेटे की गर्दन पर ब्लेड से किया वार
विज्ञापन
जमुनानगर का मामला, पिता ने लगाया आरोप, प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के जमुनानगर में बुधवार को ढाई साल का मासूम विष्णु घर में गर्दन पर ब्लेड से लगी चोट के साथ खून से लथपथ मिला। बच्चे के पिता कृष्णा ने अपनी पत्नी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आ रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
जमुनानगर निवासी कृष्णा एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। दोपहर में घर लौटते समय उन्हें फोन पर बेटे के घायल होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर उन्होंने विष्णु को घायल हालत में देखा। उसकी गर्दन के पास से खून निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पत्नी पर तेजधार ब्लेड से बच्चे की गर्दन पर वार करने का आरोप लगाया।
सूचना मिलते ही डायल-112 की आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन टीम पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया और सिविल अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया और फिलहाल उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। कृष्णा के अनुसार, इससे पहले भी बच्चे के घायल होने की घटना हो चुकी है। इसके बाद वह ड्यूटी के दौरान समय निकालकर रोजाना करीब 1 से 1.5 घंटे के लिए घर आते और बच्चों को देखकर वापस कंपनी चले जाते थे। बुधवार को भी वह ड्यूटी पर गए थे और इसी दौरान उन्हें बेटे के घायल होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सामने आई है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।