{"_id":"59ecd90f4f1c1b74698b6ea9","slug":"81508694287-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
सीतापुर। महोली में शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। वह गांव के समीप सड़क पार कर रहा था।
हादसे को देख आननफानन परिवारीजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली पहुंचाया। यहां पर नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परसेहरा निवासी लवकेश (46) शनिवार शाम गांव के निकट ही सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान महोली-मितौली मार्ग पर एक बाइक ने लवकेश को टक्कर मार दी।
इससे लवकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और घायल को आननफानन परिवारीजनों ने महोली सीएचसी में भर्ती कराया।
यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय घायल लवकेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।