Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12 injured, including pregnant women, in a clash over the bursting of firecrackers

Agra News: पटाखे चलाने के विवाद में मारपीट, गर्भवती महिलाओं समेत 12 घायल

Tue, 10 Nov 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
12 injured, including pregnant women, in a clash over the bursting of firecrackers
बाह/खंदौली/पिनाहट/। जिले में दिवाली के दौरान पटाखे चलाने को लेकर तीन अलग-अलग स्थानों पर विवाद हो गया। इन घटनाओं में दो गर्भवती महिलाओं सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में तहरीर के आधार पर जांच और कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


बाह के चौरंगाहार गांव में रविवार रात 8 बजे पटाखे फोड़ने के विवाद में पांच लोग घायल हुए। साजिया ने पुलिस को बताया कि अभिषेक और उसके दोस्त दरवाजे पर पटाखे फोड़ रहे थे। इसकी शिकायत के लिए उनके पिता महबूब थाने गए थे। तभी साजिया और उनके भाई एजाज, अमन के साथ मारपीट की गई। वहीं, अभिषेक ने आरोप लगाया कि पटाखे के बहाने उस पर हमला हुआ। इस हमले में डंडे से उसका सिर फूट गया। उसे बचाने आए छोटे तरुण और मां संध्या के साथ भी मारपीट की गई। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिनाहट के भदरौली पछाय चौक में रविवार रात लगभग 9 बजे पटाखे चलाने से मना करने पर दबंगों ने एक परिवार को पीटा। इस हमले में पीड़ित कोमल सिंह, उनके पिता रूप सिंह और नौ माह की गर्भवती भाभी छाया घायल हो गईं। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया और गाली-गलौज भी की। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंदौली के खड़िया गांव में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसमें सात माह की गर्भवती नीतू सहित चार लोग घायल हुए। नीतू ने बताया कि रविवार रात वह परिवार के साथ पटाखे चला रही थीं, तभी पड़ोसियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने नीतू के पति नरोत्तम सिंह, जेठ प्रेमपाल और देवेंद्र सिंह को भी पीटा। पीड़िता नीतू ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके पेट में लात मारी। एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार ने बताया कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed