{"_id":"6af237accbda086af4093693","slug":"youth-swept-away-in-canal-while-immersing-his-uncles-ashes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163864-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चाचा की अस्थियां प्रवाहित करते समय नहर में बहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चाचा की अस्थियां प्रवाहित करते समय नहर में बहा युवक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चाचा की अस्थियां प्रवाहित करने के लिए नहर पर गया देवेंद्र खुद तेज बहाव में बह गया। वह कैथल-ढांड रोड पर मिर्जापुर गांव के पास नरवाना ब्रांच पर नहर में अस्थियां प्रवाहित कर रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह नहर में जा गिरा।
देखते ही देखते वह पानी के बहाव में दूर निकल गया। साथ आए परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सके।
कैथल जिले के ढांड गांव निवासी 24 वर्षीय देवेंद्र कश्यप अपने दो चचेरे भाइयों के साथ चाचा की अस्थियां प्रवाहित करने पहुंचा था। परिवार में पहले ही दुख का माहौल था। चार नवंबर को उसके चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार उनकी अस्थियां प्रवाहित करने की रस्म पूरी करने आया था, लेकिन इसी दौरान हादसा हो गया। देवेंद्र डी-फार्मेसी करने के बाद श्री बालाजी अस्पताल में काम कर रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। संवाद