{"_id":"6af234796a14908a3f0fcaa8","slug":"15-people-sustained-burns-from-fireworks-they-are-undergoing-treatment-at-the-district-hospital-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167333-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अातिशबाजी की चपेट में आकर 15 लोग झुलसे, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अातिशबाजी की चपेट में आकर 15 लोग झुलसे, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
पानीपत। दिवाली के जश्न के बीच जिले में आतिशबाजी के दौरान हुए हादसों और आपसी विवादों के चलते करीब 30 लोग घायल हो गए। इनमें 15 लोग पटाखों के कारण आग से झुलसे हैं और 15 लोग विवाद के वाद हुए झगड़ों में घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल सहित नजदीकी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विकास नगर में ज्योत की आग भड़कने से बिस्तर में लगी आग से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिले के अलग-अलग इलाकों में पटाखे चलाते समय कई लोग हादसों का शिकार हो गए। हरिनगर निवासी सचिन के हाथ में अचानक पटाखा फट गया। इससे उसका हाथ गंभीर रूप से झुलस गया।
इसी तरह सैनी कॉलोनी के कार्तिक और राजीव कॉलोनी के हर्ष के हाथ व पैर में पटाखा लगने से वे घायल हो गए। वहीं, सुमित नाम के युवक का हाथ और पैर पटाखे की चपेट में आने से जल गया। आतिशबाजी के दौरान शीतल और इशु भी फूलझड़ी की चिंगारियां लगने से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल
विज्ञापन
पहुंचाया गया।