{"_id":"59a1c90e4f1c1b20498b47b4","slug":"81503774990-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर से लगी आग, तीन झुलसे भी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर से लगी आग, तीन झुलसे भी
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर से लगी आग, तीन झुलसे भी
पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके के एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने में तीन लोग झुलस भी गए।
इस घटना में हजारों रुपये की गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। थाना क्षेत्र के चौखड़िया में श्याम बिहारी की पत्नी मंजू शनिवार को खाना बना रही थी।
उसी दौरान लीकेज के चलते गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। आग फैलते देख परिवारीजनों समेत ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक मंजू (38) व उनका पति श्याम बिहारी (49), बेटा नितिन (15) भी झुलस गए।