{"_id":"6aa46d53923c09e64601f7b4","slug":"extortion-of-2-crore-demanded-from-property-dealer-police-nab-two-in-encounter-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160358-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ की मांगी थी रंगदारी, पुलिस ने मुठभेड़ में 2 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ की मांगी थी रंगदारी, पुलिस ने मुठभेड़ में 2 दबोचे
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव हरसाना कलां में हुई मुठभेड़ के बाद खरखौदा के अस्पताल में घायल बदमाशों को ले
- फोटो : Archive
खरखौदा। दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के बाद प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस महज 3 घंटे में बाद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि हरसाना कलां के पास एनएच-334बी पर आरोपियों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर ही गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। पकड़े गए आरोपी गांव लहराड़ा निवासी हर्ष (19) और भटाना निवासी अमित (21) हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और बाइक बरामद की है। घायल आरोपियों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर कलां रेफर किया गया है।
वार्ड-1 निवासी प्रॉपर्टी डीलर दीपक के मोबाइल पर वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे व्हाट्सएप कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को नंदू गैंग से जुड़ा बताते हुए दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। धमकी के करीब आधे घंटे बाद बाइक सवार दो युवक खांडा रोड स्थित दीपक के कार्यालय पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग गए।
विज्ञापन
उस समय कार्यालय में साथी थे। कार्यालय में मौजूद दीपक के साथियों ने उन्हें फायरिंग की जानकारी दी। रंगदारी और फायरिंग की सूचना मिलते ही जिला पुलिस विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। कई क्राइम यूनिट को हमलावरों की तलाश में लगाया गया। इसी दौरान स्पेशल यूनिट एंटी गैंगस्टर (एसयूएजी) प्रभारी विवेक मलिक की अगुवाई में टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा शुरू किया।
करीब तीन घंटे बाद हरसाना कलां की सीमा में एनएच-334बी पर पुलिस ने युवकों को घेर लिया। पुलिस के रुकने का इशारा करते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। भागते हुए आरोपी हरसाना मोड़ पर बाइक से गिर गए। पुलिस ने गाड़ियों से उतरकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दोनों आरोपी गोली चलाने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों को उपचार के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने उन्हें खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
दो थानों में दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने मौके से आरोपियों की बाइक, तीन पिस्तौल और खोल बरामद किए हैं। खरखौदा थाने में दीपक की शिकायत पर रंगदारी मांगने और कार्यालय पर फायरिंग करने की प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं एसयूएजी प्रभारी विवेक मलिक की शिकायत पर सदर थाना सोनीपत में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की गई।
यूके में छिपकर बैठा है नंदू का सरगना
सोनीपत। दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले कपिल सांगवान उर्फ नंदू के गैंग की दिल्ली और एनसीआर में दहशत है। नंदू खुद यूके में छिपकर बैठा है, लेकिन उसका खतरनाक नेटवर्क बहुत तेजी से फैल रहा है। इस गैंग के निशाने पर बड़े व्यापारी, बिल्डर्स और सटोरिए रहते हैं। गैंग हत्या और रंगदारी जैसी खौफनाक वारदातों को लगातार अंजाम दे रहा है। कपिल सांगवान उर्फ नंदू पहले पेरोल से बाहर आया था और बाद विदेश भाग गया था। बताया जा रहा है कि यूके से अपना पूरा गैंग चलाता है।
-- -- -- -- -- -- --
रंगदारी मांगने के बाद कार्यालय पर फायरिंग की गई थी। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। आरोपियों को उपचार दिलाया जा रहा है और उनके आपराधिक नेटवर्क व अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
राजपाल, एसीपी क्राइम सोनीपत

फोटो: सोनीपत के गांव हरसाना कलां में हुई मुठभेड़ के बाद खरखौदा के अस्पताल में घायल बदमाशों को ले- फोटो : Archive