{"_id":"6aa46c97f093150e26023aaa","slug":"traffic-jam-at-railway-crossing-due-to-ongoing-work-routes-diverted-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154958-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेलवे फाटक पर काम से लगा जाम , बदले रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेलवे फाटक पर काम से लगा जाम , बदले रूट
विज्ञापन
अंबाला रोड पर स्थित फाटक पर काम करते हुए कर्मचारी। संवाद
कैथल। अंबाला रोड फाटक पर रेलवे के काम के चलते शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदलनी पड़ी। फाटक बंद होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने अलग-अलग रूट के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला। सुबह से ही पुलिसकर्मी शहर के प्रमुख चौकों और डायवर्जन प्वाइंट पर तैनात रहे।
वाहनों का दबाव बढ़ने पर मौके पर ही यातायात को नियंत्रित किया गया। रूट बदलने को लेकर प्रशासन की ओर से पत्र वीरवार को ही जारी कर दिया गया था। इस कारण शहर के अंदर यातायात का दबाव बढ़ा तो लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
चंडीगढ़ की ओर जाने वाली रोडवेज बसों व वाहनों को अंबाला रोड फाटक की तरफ भेजने के बजाय शुगर मिल के सामने से निकाला गया। यहां से बसों को हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भेजा गया। इससे बसों को फाटक के पास जाने से रोका गया। साथ ही फाटक बंद होने के कारण लगने वाले जाम से भी बचाव किया गया।
विज्ञापन
गुहला-चीका की बसें पिहोवा चौक होकर पहुंचीं करनाल रोड : गुहला-चीका की तरफ से आने वाली रोडवेज बसों का रूट भी बदल दिया गया। बसों को विश्वकर्मा चौक से पिहोवा चौक होते हुए करनाल रोड स्थित छोटू राम चौक की ओर निकाला गया। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रही। कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों को ग्योंग रोड अंडरपास से भगत सिंह कॉलोनी की तरफ डायवर्ट किया गया।
वहीं, डीपीएस स्कूल की तरफ से आने वाले वाहनों को चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की ओर भेजा गया। ढांड रोड, मिहिर भोज चौक और फ्लाईओवर क्षेत्र में भी वाहनों की स्थिति के अनुसार यातायात को नियंत्रित किया गया। संवाद