फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   95 lakh credited to NGO's account, then transferred to multiple accounts.

Lucknow News: एनजीओ के खाते में आए 95 लाख, फिर कई खातों में हुए ट्रांसफर

Sat, 12 Sep 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
95 lakh credited to NGO's account, then transferred to multiple accounts.
लखनऊ। गोपिका वासुदेव मेमोरियल सोसाइटी नाम के एनजीओ के बैंक खाते में सात सितंबर को कहीं से 95 लाख रुपये जमा किए गए। इसके कुछ ही देर बाद पूरी रकम कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी गई। खाते में इतनी बड़ी रकम की संदिग्ध लेनदेन की जानकारी होने पर एनजीओ के महासचिव प्रखर राय ने पारा थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रखर राय राजाजीपुरम के डी-184 स्थित गोपिका वासुदेव मेमोरियल सोसाइटी के महासचिव हैं और उनकी पत्नी आकांक्षा श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष हैं। संस्था का चालू खाता बैंक ऑफ इंडिया की मोहान रोड शाखा में है। प्रखर राय के मुताबिक, सात सितंबर को एनजीओ के खाते में 95 लाख रुपये जमा किए गए। उसी दिन पूरी रकम कई अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी गई। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इस लेनदेन का पता चला। वह तुरंत बैंक पहुंचे और बैंक मैनेजर से मामले की शिकायत की। प्रखर राय के मुताबिक सात सितंबर को कुछ देर के लिए उनका मोबाइल फोन हैक हो गया था। कुछ देर के लिए मोबाइल की स्क्रीन ब्लर हुई। इसके बाद उनके पास खाते में रुपये क्रेडिट और डेबिट होने के मैसेज आए। संदिग्ध लेनदेन का पता चलने पर बैंक ने उन्हें तत्काल पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। प्रखर राय ने बृहस्पतिवार को इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी रकम एनजीओ के खाते में किसने और कहां से भेजी इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिल सकी है। उन्होंने एनजीओ के खाते का इस्तेमाल साइबर क्राइम से जुड़ी रकम की हेरफेर के लिए होने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से मांगी गई लेनदेन की डिटेल
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक पीड़ित का कहना है कि बैंक ने उन्हें लेनदेन का पूरा विवरण नहीं दिया है। अब बैंक से संपर्क कर पूरी डिटेल मांगी गई है। शुक्रवार को बैंक हड़ताल की वजह से जानकारी नहीं मिल सकी। बैंक से पूरा विवरण आने के बाद मामले में और विस्तृत जानकारी मिल सकती है। इस बात की आशंका है कि एनजीओ के खाते में हुआ लेनदेन साइबर क्राइम से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed