फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reward of 25,000 announced for the arrest of the brother-in-law accused of dowry death.

Lucknow News: दहेज हत्या के आरोपी जेठ पर 25 हजार रुपये का इनाम

Sat, 12 Sep 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Reward of 25,000 announced for the arrest of the brother-in-law accused of dowry death.
लखनऊ। इटौंजा के तुर्की गांव निवासी विवाहिता हिमांशी कश्यप की मौत के मामले में भागे चल रहे जेठ संदीप गौड़ पर डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज है और पुलिस पति समेत ससुराल के छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


मूलरूप से सीतापुर शहर कोतवाली निवासी हिमांशी की शादी 26 फरवरी को सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के बीरपुर निवासी अधिवक्ता प्रदीप गौड़ से हुई थी। प्रदीप अपने परिवार के साथ इटौंजा के तुर्की गांव में रह रहे थे। 11 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे हिमांशी ने फोन कर पिता से कहा था, ‘पापा, हमको यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मार डालेंगे।’12 जुलाई को मायके वाले इटौंजा स्थित बेटी की ससुराल पहुंचे तो घर पर ताला लटका मिला। सभी के मोबाइल बंद थे। हिमांशी का मोबाइल भी बंद मिला। इसके बाद 13 जून को हिमांशी का शव नगराम स्थित इंदिरा नहर में मिला था। गौरतलब है कि ससुरालवालों ने हिमांशी के फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कही थी। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें हिमांशी ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही थी। पिता पवन की तहरीर पर सास सुनीता गौड़, ससुर श्रीराम गौड़, ननद प्रीति गौड़, राखी गौड़, जेठ संदीप कुमार गौड़, पति प्रदीप गौड़ और भांजे शिवा गौड़ के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।जेठ को छोड़कर अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article