{"_id":"5ad63e884f1c1b9c098b51e6","slug":"71523990152-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात कार सवार कुछ लोगों ने पूर्व सभासद पर हमला कर दिया। इस घटना में सभासद के साथ न सिर्फ मारपीट हुई, बल्कि उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। इसके बाद फायर करते हुये मौके से भाग गए।
रामकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला खूबपुर वार्ड के पूर्व सभासद सुरेंद्र कुमार शुक्ला मंगलवार की रात कार से कहीं जा रहे थे, इसी बीच चुंगी चौकी के निकट दूसरी कार पर सवार कुछ लोगों ने ओवरटेक करते हुए पूर्व सभासद की कार को रोक लिया।
इससे पहले कि पूर्व सभासद को समझ पाते कार रोकने वाले लोगों ने डंडों व लोहे को रॉड से उनके ऊपर हमला बोल दिया। हमलावरों ने मारपीट करने के साथ कार में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद फायर करते हुए मौके से भाग निकले। तब तक पूर्व सभासद गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने इस संबंध में कुछ लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।