फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मां व बेटे की गई जान

गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मां व बेटे की गई जान

Thu, 30 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मां व बेटे की गई जान
गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन


खैराबाद। थाना क्षेत्र में गुरुवार को गलत दिशा में ट्रक दौड़ा रहे चालक ने दो जिंदगियां छीन लीं। ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया।

इससे बाइक पर सवार मां व बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

मछरेहटा के ग्राम कंदुआपुर निवासी विनोद कुमार शर्मा का पुत्र रविकांत उर्फ भोलू (22) गुरुवार को अपनी मां सुषमा देवी (45) के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आया था।
विज्ञापन


यहां पर काम निपटाने के बाद मां-बेटे बाइक से घर के लिए चल दिए। खैराबाद थाना क्षेत्र में सीएमओ ऑफिस के सामने गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाइक सवार मां व बेटे सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें रौंदता हुआ ऊपर से गुजर गया। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागी लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया।

थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक के गलत दिशा में दौड़ने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed