{"_id":"5a47dc7a4f1c1b6a118bae85","slug":"41514658938-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव एक कमरे से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि शव तीन दिनों से कमरे में पड़ा था।
कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को किसी तरह बाहर निकाला।
शहर के मोहल्ला मछली मंडी निवासी बाबूलाल वाल्मीकि (70) पिछले तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था। इस बीच वह आसपास के लोगों को भी नहीं दिखा।
उधर, शनिवार को उसके कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आवाज लगाई तो कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
इस पर पुलिस दरवाजा तोड़ कमरे में दाखिल हुई। पुलिस कमरे में पहुंची तो बिस्तर पर बाबूलाल का शव पड़ा था। पुलिस का कहना है कि बाबूलाल की मौत बीमारी के चलते हुई है। मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।