Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth subjected to a life-threatening attack with swords, driven by a grudge

Kannauj News: रंजिश में युवक पर तलवारों से जानलेवा हमला

Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth subjected to a life-threatening attack with swords, driven by a grudge
विशुनगढ़। ग्राम खरौली जाफराबाद में रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार तलवारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर असलहे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भाई ने आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी सत्यपाल पुत्र आदिराम ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से मुकदमे को लेकर रंजिश है। आरोप है कि सोमवार को उनका भाई अवनीश घर से दूसरे मकान पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया। गालीगलौज करने के बाद जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। सत्यपाल ने बताया कि हमलावरों ने अवनीश पर लाठी-डंडों और धारदार तलवारों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी असलहे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन घायल अवनीश को घर ले गए। इसके बाद डायल 112 और एंबुलेंस सेवा 102 को सूचना दी गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed