{"_id":"5a467fc34f1c1b86698c477b","slug":"41514569667-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं ने बालक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहर्ताओं ने बालक को मार डाला
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर/मछरेहटा। थाना क्षेत्र में गुरुवार को पांच लाख रुपयों की फिरौती के लिए बालक का अपहरण करने वाले बदमाशों ने अपहत बालक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने अपहर्ताओं को दबोचने के बाद उनकी निशानदेही पर गुरुवार देर रात शव को गन्ने के खेत से बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया। दोनो हत्या आरोपी सगे मौसेरे भाई हैं।
थाना क्षेत्र के हरिपालपुर दिनेश कुमार अवस्थी के पुत्र मनबहार अवस्थी (11) का गुरुवार सुबह बदमाशों ने घर के सामने से ही अपहरण कर लिया था। इसके बाद अपहर्ताओं ने दिनेश कुमार अवस्थी के फोन पर कॉल करके बालक को छोडने की एवज में पांच लाख रुपयों की फिरौती मांगी थी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
एसपी आनंद कुलकर्णी ने जहां घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। वहीं एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह, सीओ राधा रमन सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। पूरा जिला अलर्ट मोड पर आ चुका था। इस दौरान ख्ुालासे में लगी सर्विलांस टीम ने अपहर्ताओं के द्वारा की गई कॉल को ट्रेस करते हुए सिम का लोकेशन गांव में ही बताई। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से गांव के ही मुकेश कुमार मिश्रा व हरीश अवस्थी को दबोच लिया।
विज्ञापन
कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों ने बालक के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में मन बहार अवस्थी का शव बरामद किया। बालक के गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था।
एसपी आंनद कुलकर्णी के मुताबित दोनों आरोपियों ने बताया है कि जब बालक का उन्होंने घर के सामने से अपहरण किया, तब उन्हें अंदाजा नहीं था कि बालक काबू में नहीं आएगा। अपहर्ताओं ने बालक से उसके पिता के ही मोबाइल नंबर पर कॉल करके पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसी दौरान बालक ने छूटने के बाद सारा राज परिवार व पुलिस को बता देने की बात कह दी।
बालक के यह कहते ही अपहर्ताओं को पकड़े जाने का डर सताने लगा। इसी डर की वजह से दोनों ने बालक की गला घोंटाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक कर भाग गए। एसपी ने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है। पूरे घटना क्रम में अभी तो दो ही नाम शामिल हैं। घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।