फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रेमी युगल ने फांसी लगा जान दी

प्रेमी युगल ने फांसी लगा जान दी

Sun, 13 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने फांसी लगा जान दी
एक ही पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव
विज्ञापन

दोनों ने एक ही दुपट्टे से लगाई फांसी
शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने शनिवार रात एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव के बाहर इमली के पेड़ पर लटके मिले। बताते हैं कि प्रेमिका का विवाह हो चुका था। वह हाल ही में अपने मायके आई हुई थी।

खैराबाद के अढ़ावलखुर्द निवासी रिंकू की पत्नी चंद्रकली (20) 10 दिन पहले अपने मायके शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर आई थी। चंद्रकली का फत्तेपुर के ही पंकज से प्रेम-प्रसंग चलता था। शनिवार रात चंद्रकली व पंकज ने गांव के बाहर खेत में लगे इमली पेड़ पर दुपट्टे का फंदा कसकर फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो चंद्रकली व पंकज अपने-अपने घरों से नदारद थे। दोनों परिवारों के सदस्य उनकी तलाश में निकल पड़े। इसी बीच गांव के बाहर पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। परिवार के सदस्य इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। गांव के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चंद्रकली व पंकज अलग-अलग जाति के थे। इससे परिवार के सदस्यों को उनके मिलने-जुलने पर एतराज था। चंद्रकली के परिवारीजनों ने करीब डेढ़ वर्ष पहले उसका विवाह कर दिया। हाल ही में 10 दिन पहले जब चंद्रकली मायके आई तो उसका पंकज से फिर से मिलना-जुलना शुरू हो गया। शनिवार को ही चंद्रकली का पति रिंकू उसे विदा कराने आया था। तभी वापस ससुराल जाने के डर से चंद्रकली व पंकज ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed