फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बदली व हवाओं के बीच बारिश से मौसम खुशनुमा

बदली व हवाओं के बीच बारिश से मौसम खुशनुमा

Sun, 02 Jul 2017 03:03 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
बदली व हवाओं के बीच बारिश से मौसम खुशनुमा
बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
विज्ञापन

पारा 33 डिग्री पहुंचा

सीतापुर। शनिवार को आसमान से राहत बरसी। बदली और हवा के बीच रिमझिम बरसात से तापमान कम हो गया। जिससे मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। हालांकि बारिश थमने के बाद घरों के अंदर उमस बढ़ गई। जिससे लोग बेहाल नजर आए। आसमान में छाए बादलों ने मौसम सुहाना बनाए रखा। पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवा के बीच आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। देखते ही देखते सुबह करीब नौ बजे बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। शहर की सड़कों पर रिमझिम फुहारों ने लोगों को तरबतर कर दिया। जो लोग छाता लेकर निकले थे, वह उसके सहारे बारिश से बचने का जतन करते नजर आए। कुछ देर बाद बारिश थम गई, लेकिन बादलों की आंख मिचौली दिन भर चलती रही। पिछले चौबीस घंटो के मुकाबले पारा चार डिग्री लुढ़क कर शनिवार को 33 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि दोपहर बाद हवा थमने से घरों के अंदर उमस बढ़ गई, जिससे लोग बेहाल दिखे। पर सांझ ढलते ही मंदमंद हवा चलने से मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटो में जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed