{"_id":"5c509c9cbdec224a415dbb5c","slug":"181548786844-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सांडा में बदमाशों ने एटीएम को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सांडा में बदमाशों ने एटीएम को बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी के आने की आहट पर भागा बदमाश, बच गया एटीएम में मौजूद तीन लाख कैश
सांडा (सीतापुर)। कोतवाली बिसवां इलाके में पुलिस चौकी सांडा से महज दो सौ मीटर दूर एसबीआई के सुरक्षाकर्मी विहीन एटीएम को बेखौफ बदमाशों ने निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुआ चोर एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वहां पर किसी के आने की आहट पर वह भाग गया।
सुबह एटीएम का शटर खुला देख नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ व कोतवाली प्रभारी बिसवां ने मौके पर पहुंचकर हालातों का मुआयना किया। शाखा प्रबंधक के मुताबिक एटीएम में मौजूद तीन लाख की रकम सुरक्षित है। पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
बिसवां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सांडा पुलिस चौकी से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर भारतीय स्टेट बैंक की सांडा शाखा है। बिसवां-सांडा मार्ग के किनारे बैंक शाखा के करीब ही एसबीआई का एटीएम लगा है। इस एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं रहता है। शातिर बदमाशों ने सोमवार रात इस एटीएम को निशाना बनाया।
विज्ञापन
शटर का ताला तोड़कर चोर भीतर पहुंचा और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटने के बाद एटीएम तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच वहां पर किसी के आने या फिर उधर से गुजरने की आहट पर चोर एटीएम से भाग गया। सुबह स्थानीय नागरिकों ने एटीएम का शटर खुला देखा तो अनहोनी की आशंका के तहत पुलिस को सूचना दी।
सीओ व कोतवाल बिसवां ने मौके पर पहुंचकर हालातों का बारीकी से जायजा लिया। शाखा प्रबंधक प्रभात दीक्षित ने बताया कि एटीएम में तीन लाख रुपये नकद थे जोकि सुरक्षित है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध चोरी के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हेलमेट लगाकर अंदर पहुंचा था बदमाश
एटीएम में चोरी करने पहुंचा बदमाश हेलमेट लगाए था। एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक ही बदमाश भीतर नजर आ रहा है। काला हेलमेट लगाए बदमाश ने स्लेटी रंग की जैकेट व नीली पैंट पहन रखी है। सीसीटीवी का तार काटने से पहले तक की फुटेज में अंतिम समय 10:05 बजे नजर आ रहा है। यानी बदमाश दस बजे के पहले ही एटीएम लूटने पहुंच गए थे।
पुलिस के लिए चुनौती बने एटीएम लुटेरे
जिले के मछरेहटा थाना इलाके में एचडीएफसी का एटीएम काटकर 15 लाख 69 हजार की रकम पार करने और लहरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम काटकर लूटने के प्रयास की वारदातों का पुलिस द्वारा पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किए जाने के चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे कि बेखौफ बदमाशों ने फिर सांडा में एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।
सांडा की वारदात यह तस्दीक करती है कि बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नही है। पुलिसिंग और कानून व्यवस्था के लिए भी यह वारदात खतरे की घंटे है।
सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाला हेलमेट पहने बदमाश की गतिविधियां देखने से वह प्रोफेशनल नहीं लग रहा है। आसपास इलाके का ही कोई बदमाश है। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होगा। एटीएम की सुरक्षा का जिम्मा संबंधित बैंक का होता है। फिर भी रात में गश्त करने वाली पुलिस टीमों को एटीएम पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-तौकीर अहमद खान, सीओ बिसवां
बदमाशों के निशाने पर एटीएम, फिर भी सुरक्षा को लेकर संजीदा नहीं जिम्मेदार
जिले में एक माह के अंतराल पर एटीएम को निशाना बनाए जाने की यह तीसरी वारदात है। पुलिस ने पहले की दो वारदातों को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा भी किया है। इसके बाद भी एटीएम को निशाना बनाने वाले बदमाशों के हौसले में कमी आई न जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद टूटी।
एटीएम की सुरक्षा को लेकर संबंधित जिम्मेदार अब तक संजीदा नजर नहीं आ रहे हैं। नतीजतन, सांडा से महज 13 किलोमीटर दूर बिसवां कस्बे के एटीएम मंगलवार को भगवान भरोसे दिखाई दिए। पशु चिकित्सालय बिसवां के सामने एचडीएफसी का एटीएम लगा है।
मंगलवार शाम करीब 5:19 बजे इस एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहा था। इसी तरह तहसील के सामने लगे इंडियन और रेलवे स्टेशन के सामने लगे इंडीकैप के एटीएम की सुरक्षा भी भगवान भरोसे ही दिखाई पड़ी। जिले में अलग-अलग बैंकों के 162 एटीएम लगे हैं।
इनमें ज्यादातर एटीएम सुरक्षाकर्मी विहीन हैं। एटीएम की सुरक्षा की बात करें तो सबसे पहले यह जिम्मेदारी संबंधित बैंक की होती है। जानकार बताते हैं कि बैंक परिसर के अंदर लगे एटीएम की सुरक्षा का दायित्व सीधे तौर पर बैंक का रहता है। जबकि बाहर लगे एटीएम की सुरक्षा के लिए बैंकें निजी सुरक्षा एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपती हैं।
अधिकतर बैंकें खर्च बचाने के फेर में कस्बों व आबादी के बीच एटीएम होने से सुरक्षा के प्रति लापरवाह बन जाती हैं। नतीजतन, एक के बाद एक एटीएम को बदमाश निशाना बनाते जा रहे हैं। एलडीएम प्रवीन कुमार ने बताया कि एटीएम की सुरक्षा को लेकर संबंधित बैंकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
शटर काटकर दो दुकानों से चोरी
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में बेखौफ चोरों ने सराफा समेत दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी सहित हजारों का माल पार कर दिया। दो अन्य दुकानों को भी चोरों ने निशाना बनाया मगर चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। भुक्तभोगियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला सुदामापुरी में रहने वाले सुनील कुमार की मुरली मार्केट पड़ाव पर सराफा की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर उसमें से 10 हजार नकदी तथा करीब 20 हजार के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। फिर पड़ोस में जमील अहमद के जूते-चप्पल की दुकान का शटर काटकर 10 हजार की नकदी व अन्य सामान पार कर दिया।
इसके बाद पास में स्थित नासिर व गोविंद की दुकान को निशाना बनाया मगर चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी। सुनील के मुताबिक दुकान में ज्यादा जेवर नहीं रखते हैं, इसलिए नुकसान कम हुआ। शहर कोतवाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।