फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बैंक का ताला तोड़ा, चोरी में नाकाम रहने पर उठा ले गए डीवीआर व माड्यूल

बैंक का ताला तोड़ा, चोरी में नाकाम रहने पर उठा ले गए डीवीआर व माड्यूल

Thu, 06 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बैंक का ताला तोड़ा, चोरी में नाकाम रहने पर उठा ले गए डीवीआर व माड्यूल
सीओ मिश्रिख व एसओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा रतौसिया में ताला तोड़कर चोर अंदर पहुंचे और तिजोरी का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर चोर साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का केबल काटने के बाद डीवीआर व मॉड्यूल उठा ले गए।

सुबह घटना की जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ मिश्रिख, एसओ पिसावां ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, डॉग स्क्वायड तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी नमूने लिए हैं। थाना क्षेत्र के रतौसिया गांव में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात चोर बैंक के चैनल का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। इसके बाद चोरों ने पांच ताले तोड़े और तिजोरी का लॉक तोडने का भी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी जब उन्हें नगदी नहीं मिली तो साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की केबल काट दी, डीवीआर व मॉड्यूल उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने बैंक का ताला टूटा देखा तो गांव में ही किराए पर रहने वाले शाखा प्रबंधक केसी भट्ट को सूचित किया। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मिश्रिख सीओ अभय प्रताप मल्ल व एसओ पिसावां दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे।


डॉग स्क्वायड तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी छानबीन की है। बैंक के आरएम पीएस परिहार तथा वरिष्ठ प्रबंधक संदीप सिन्हा ने भी पहुंचकर जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed