{"_id":"5939997d4f1c1b013a8b45a5","slug":"181496947069-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से लाखों की संपति राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से लाखों की संपति राख
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से लाखों की संपत्ति राख
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से एक घर में आग लगने से करीब तीन लाख की संपत्ति जल गई। ग्रामीणों ने मिलकर मुश्किल से आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। थानगांव के होलीपुरवा मजरा थवरा निवासी श्रीनिवास के घर के कमरे में गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। घटना के समय खाना बनाया जा रहा था, जब तक परिवार के लोग आग बुझाते, लपटें पूरे घर में फैल गईं। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 55 हजार की नकदी, सिलाई मशीन, जेवर, कपड़े सहित करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन की ओर से जांच को कोई नहीं पहुंचा।